लखनऊ। उत्तर भारत में कोहरे का कहर आज उत्तर प्रदेश की सड़कों पर देखने को मिला। नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे के साथ ही अलीगढ़ में आज कोहरे के कारण दर्जनों वाहन आपस में भिड़ गये। इसके कारण करीब दो दर्जन लोग घायल हैं। जिनको आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ग्रेटर नोएडा के जेवर टोल प्लाजा के पास आज घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो दर्जन गाडिय़ां आपस में भिड़ गईं। जिसके कारण कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। इस दुर्घटना में करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इन सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अलीगढ़ में आज मदरक के पास हाई-वे पर कोहरे के कारण दर्जनों वाहन आपस में भिड़ गये। जिसके कारण यातायात काफी प्रभावित है। इस दुर्घटना में 15 लोग घायल हैं, जिनमें से सात गंभीर हैं। एक ट्रक चालक की टांग तक कट गई है।
COMMENTS