पटना। बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाईटेड (जद-यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज घोषित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों को उम्मीद के अनुरूप बताया और कहा कि असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर उसे बहुत खुश होने की जरुरत नहीं है।
नीतीश ने असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि असम में भाजपा इसलिए जीत गयी कि उसने चुनाव पूर्व गठबंधन किया था जबकि कांग्रेस को ऐसा लग रहा था कि वह असम में अकेले चुनाव जीतने में सक्षम है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसीलिए किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया। जद-यू अध्यक्ष ने कहा कि बिहार विधानसभा के चुनाव में जिस तरह महागठबंधन बनाकर प्रयोग कि या गया, वैसा ही प्रयास असम में होता तो आज परिणाम कुछ और ही होते।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव परिणामों के बाद क ांग्रेस मुक्त भारत की बात करने का कोई औचित्य नहीं है । पुड्डुचेरी में कांग्रेस को सफलता मिली है। उन्होंने विधानसभा चुनाव परिणामों को उम्मीद के अनुरूप बताया और कहा कि जैसे परि²श्य चुनाव अभियान के दौरान दिखाई दे रहे थे, वैसे ही नतीजे सामने आये हैं। केरल में विपक्षी दलों ने बड़ी कोशिश की फिर भी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट को जबर्दस्त सफलता मिली।
COMMENTS